हमलोग अक्सर कुरआन शरीफ की सूरतें पढ़ते है लेकिन क्या आपको इन सूरतों के मतलब भी मालूम है? तो आइये आपको इन सूरतों के हिंदी मायनों से रूबरू करवाते हैं ---
1- सूरह फातेहा = शुरू करना
2- सूरह बकराह = गाय
3 - सूरह आले इमरान = हजरत इमरान अलेहिस्सलाम की औलाद
4- सूरह निसा = औरतें
5- सूरह मायदा = दस्तरख्वान
6- सूरह अन्आम = जानवर , मवेशी
7- सूरह आराफ = बुलंदिया
8- सूरह अनफाल = माले गनीमत
9- सूरह तौबा = माफी
10- सूरह युनुस = एक नबी का नाम
11- सूरह हुद = एक नबी का नाम
12- सूरह यूसुफ = एक नबी का नाम
13- सूरह राअद = बादल की गरज
14- सूरह इब्राहीम = एक नबी का नाम
15- सूरह हिज्र = एक जगह का नाम
16- सूरह नहल = मधुमक्खी
17- सूरह इस्राईल =
हज़रत याक़ूब अलेहिस्सालाम की औलाद
18- सूरह कहफ = गार,गुफा
19- सूरह मरयम = हजरत ईसा अलैहिस्सलाम की वालिदा मोहतरमा का नाम
20- सूरह ताहा = हुरूफे मुकत्तआत के दो हुरूफ
21- सूरह अंबिया = अल्लाह के तमाम पैगंबर,नबी की जमा (बहुवचन)
22- सूरह हज = जियारत
23- सूरह मुअमीनून = ईमान वाले लोग
24- सूरह नूर = रौशनी
25-सुरह फुरकान = सही और गलत में फर्क करने वाली चीज
26-सूरह शुअरा = शायर
लोग,शायर की जमा(बहुवचन)
27- सूरह नम्ल = चींटी
२- सूरह क़सस = किस्से, सच्चे वाकिआत
29- सूरह अन्कबूत = मकड़ी
30- सूरह रोम = रोम,एक देश का नाम
31- सूरह लुकमान =अल्लाह के एक नेक बुजुर्ग बंदे का नाम
32- सूरह सज्दा = झुकना,सज्दा करना
33- सूरह अहज़ाब = लश्कर,जमा,गिरोह
34- सूरह सबा =एक कौम
35- सूरह फ़ातिर = पैदा करने वाला
36- सूरह या सीन =हुरूफे
मुकत्तआत के दो हुरूफ
37- सूरत साफ्फात =सफ बंदी करने वाले,लाइन से खड़े होने वाले
38- सूरह स्वाद(ص) = हुरूफे मुकत्तआत के एक हुरूफ
39- सूरह जुमर = गिरोह दर गिरोह
40- सूरह मोमीन = ईमान वाला
41- सूरह हा मीम = हुरूफे मुकत्ताआत के दो हुरूफ
42- सूरह शूरा = सलाह मशविरा
43- सूरह जुखरूफ = सोना (gold)
44- सूरह दुखान = धुआँ
45- सूरह जासिया = घुटनों के बल गिरे हुए
46- सूरह अहकाफ =
एक जगह का नाम
47- सूरह मुहम्मद(ﷺ) =हमारे प्यारे नबी का मुबारक नाम
48- सूरह फतह = जीत , कामयाबी
49- सूरह हुजरात = हुजरे / कमरे
50-सूरह काफ़(ق)= हुरूफे मुकत्तआत का एक हुरूफ
51- सूरह जारियात = धूल उड़ाने वाली हवा
52- सूरह तूर = एक पहाड़ का नाम
53- सूरह नज्म = सितारे
54- सूरह क़मर = चाँद
55- सूरह रहमान = (बहुत ज्यादा रहम फरमाने वाला, अल्लाह तआला का एक सिफाती नाम
56- सूरह वाकिया = वाके होने वाली,कयामत
57- सूरह हदीद = लोहा
58- सूरह मुजादला = बहस , इख्तेलाफ , झगड़ा
59- सूरह हश्र = जमा होना,कयामत के दिन दुबारा जिंदा होकर जमा होना
60- सूरह मुमताहिना = इम्तेहान लेने वाली
61- सूरह सफ = लाइन से खड़े होना,सफ बंदी
62- सूरह जुम्आ = हफ्ते के दिनों में से एक मुबारक दिन
63- सूरह मुनाफिकून = मुनाफिक लोग
64- सूरह तगाबून = हार-जीत, नुकसान से गुजरना
65- सूरह तलाक = आजाद करना, तलाक देना
66- सूरह तहरीम = हराम कर देना
67- सूरह मुल्क = बादशाही
68- सूरह कलम = पेन,कलम
69- सूरह हाक्का = हकीकत, कयामत
70- सूरह मआरिज = बुलंदिया
71- सूरह नूह = एक नबी का नाम
72- सूरह जिन्न = जिन्नात,आग से पैदा की हुई अल्लाह की एक मख्लूक
73- सूरह मुजम्मिल = चादर लपेटने वाला
74- सूरह मुदस्सिर = चादर ओढने वाला
75- सूरह कियामाह = कियामत,यकीनन कायम होने वाली
76- सूरह दहर = जमाना,अरसा,वक्त
77- सूरह मुरसलात = हवाएँ
78- सूरः नबा = अहम खबर
79- सूरह नाज़िआत = सख्ती से खिंचने वाले
80- सूरह अबासा = त्यौरी चढ़ाना
81- सूरह तकवीर = लपेटना
82- सूरह इंफितार = फटना
83- सूरह मुतफ्फिफीन = नाप तौल में कमी करने वाले
84-सूरह इंशिकाक = फट जाना
85- सूरह बुरूज = सितारों वाला आसमान
86- सूरह तारिक = चमकता तारा
87-सूरह आला = सबसे ऊँचा
88- सूरह गाशिया = छा जाने वाली मुसीबत(कयामत)
89- सूरह फज्र = फज्र,सुबह सादिक
90-सूरह बलद = शहर
91-सूरह शम्स = सूरज
92-सूरह लैल = रात
93- सुरह धुहा = दिन की रौशनी,चाश्त का वक्त
94-सूरह शरह = खोल देना
95- सूरह तीन = अंजीर
96-सूरह अलक = जमा हुआ खून
97-सूरह कद्र = कदर,इज्जत
98-सूरह बय्यनाह = वाजेह दलील
99-सूरह जिल्जाल = जलजला, भूकंप
100-सूरह अदियात = घुड़दौड़ का घोड़ा
101-सूरह कारिया = खड़खड़ा देने वाली(कयामत)
102-सूरह तकासूर = ज्यादती की ख्वाहिश
103-सूरह अस्र =जमाना
104-सूरह हुमाजा =ऐब निकालना
105-सूरह फील = हाथी
106- सूरह कुरैश = कुरैशी,अरब के एक कबीले का नाम
107-सूरह माऊन =आम इस्तेमाल की चीजें
108-सूरह कौसर = होजे कौसर
109-सूरह काफिरून = काफिर लोग
110-सूरह नस्र = मदद
111- सूरह तब्बत = आग के शोले
112-सूरह इख्लास = खालिस, वहदानियत
113- सूरह फलक = सुबह
114-सूरह नास = इंसान,आदमी,लोग






No comments:
Post a Comment